अमिताभ बच्चन बने ''टाइमलेस फैशन आइकन'' पुरस्कार विजेता

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग को लेकर दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता बरकारर रखे हुये है. वहीं फिल्मफेयर ग्लैमर स्टाइल एंड फैशन की ओर से उन्हें ‘टाइमलेस फैशन आइकन’ पुरस्कार दिया गया है. मुबंई में आयोजित पुरस्कार में बिग बी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया. बिग बी हाल ही में फिल्म […]
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग को लेकर दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता बरकारर रखे हुये है. वहीं फिल्मफेयर ग्लैमर स्टाइल एंड फैशन की ओर से उन्हें ‘टाइमलेस फैशन आइकन’ पुरस्कार दिया गया है. मुबंई में आयोजित पुरस्कार में बिग बी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया. बिग बी हाल ही में फिल्म ‘शमिताभ’ में नजर आये थे. दर्शक उनकी दमदार एक्टिंग के कायल हैं.
बिग बी ने खुद भी अपने आधिकारिक ब्लॉग पर इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने ब्लॉग ‘एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम’ पर लिखा, ‘फिल्मफेयर ग्लैमर स्टाइल एंड फैशन ने एक पुरस्कार समारोह रखा और मुझे टाइमलेस फैशन आइकन पुरस्कार दिया. ‘ उन्होंने आगे लिखा,’ इस जिदंगी की राहें भी अजीब हैं. ‘टाइम’ से ‘टाइमलेस’ तक का सफर. एक में समय बीत गया और दूसरे में पहचान मिली. प्रभु आप शुरू से अंत तक किसी दुविधा में डाल देते हो.’
आपको बता दें कि गौरतलब है कि एक्टर ने अपने ब्लॉग में जीवन की विडंबना की ओर भी इशारा किया. हाल ही में वह पुरस्कार समारोह वाले दिन सुबह किसी की अंतिम यात्रा में शरीक हुए थे.
अमिताभ इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पीकू’ की शूटिंग में खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है. शूजित सरकार की फिल्म में बाप का किरदार अमिताभ और बेटी के किरदार में दीपिका होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




