”अलोन” के बाद अब करण-बिपाशा गोवा में मना रहे बर्थडे पार्टी…

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी पिछली फिल्म ‘अलोन’ के को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ बर्थडे मना रही हैं. आज करण का जन्मदिन है दोनों स्टार अपने फ्रेंडस के साथ गोवा में हैं. दोनों को लेकर खबरें आ रही थी कि दोनों एकदूसरे के करीब है लेकिन दोनों ने इस बात से इनकार […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी पिछली फिल्म ‘अलोन’ के को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ बर्थडे मना रही हैं. आज करण का जन्मदिन है दोनों स्टार अपने फ्रेंडस के साथ गोवा में हैं. दोनों को लेकर खबरें आ रही थी कि दोनों एकदूसरे के करीब है लेकिन दोनों ने इस बात से इनकार किया है. बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं.
आपको बता दें कि तस्वीरें लॉन्ग ड्राइव के दौरान ली गई हैं. करन हाल ही में अपनी दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट से अलग हुए हैं. वहीं बिपाशा ने भी हरमन बावेजा से दूरी बना ली है. ऐसे में दोनों एक दूसरे का साथ दे रहे हैं. करण ने फिल्म ‘अलोन’ से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.
‘अलोन’ एक हॉरर फिल्म थी. फिल्म के प्रति दर्शकों का रवैया मिला-जुला था. फिल्म की कमाई भी ठीक-ठाक ही रही थी. बिपाशा ने पहले ही करण को लेकर कहा था कि वे दूसरों की बातें सुनकर करण से दोस्ती नहीं तोड़ेगी. वहीं उन्होंने फिल्म में करण की एक्टिंग की तारीफ भी की थी. करण को हमारी तरफ से भी हैप्पी बर्थडे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










