ePaper

वरुण को खलती है निजता की कमी

Updated at : 14 Feb 2015 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
वरुण को खलती है निजता की कमी

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि उन्‍हें अपनी निजता की कमी खलती है. वे अपने पुराने समय को बहुत याद करते हैं लेकिन अब उनकी लाइफ में कोई प्राइवेसी नहीं रह गई है. वरुण जल्‍द ही फिल्‍म ‘बदलापुर’ में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में उनके आपोजिट यामी गौतम हैं. फिल्‍म के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि उन्‍हें अपनी निजता की कमी खलती है. वे अपने पुराने समय को बहुत याद करते हैं लेकिन अब उनकी लाइफ में कोई प्राइवेसी नहीं रह गई है. वरुण जल्‍द ही फिल्‍म ‘बदलापुर’ में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में उनके आपोजिट यामी गौतम हैं. फिल्‍म के गानों को दर्शकों ने अच्‍छा रिस्‍पांस दिया हैं. साथ ही वरुण के लुक की भी तारीफ हो रही है.

वरुण का कहना है कि,’ मैं अपने टाइम को बहुत मिस करता हूं, मेरी लाइफ में अब कोई प्राइवेसी नहीं रह गई है. लेकिन मैं अपने काम के लिए कुछ भी कर सकता हूं. मेरे अंदर अपने अभिनय को लेकर एक तरह का जूनून है और मैं अपने अभिनय को लेकर सीरीयस रहता हूं.’

वहीं वरुण ने आगे बताया कि,’ फिल्‍म (बदलापुर) में मेरा अभिनय बहुत मुश्किल था. उस रोल को निभाने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की.’ उन्‍होंने यह भी कहा कि इस किरदार को समझने में फिल्‍म के निर्देशक श्रीराम राघवन ने उनकी बहुत हेल्‍प की. उन्‍होंने वरुण को एक्टिंग के अलावा और कई प्रकार की मदद की. इस फिल्‍म का लेकर वरुण खासा उत्‍साहित हैं. वे फिल्‍म में एक 40 साल के पुरुष का किरदार निभाते नजर आयेंगे.

फिल्‍म में नवाजुद्दीन सिद्दाकी नकारात्‍मक रोल में नजर आयेंगे. नवाजुद्दीन सिद्दाकी ने भी वरुण की तारीफ करते हुए कहा था कि वो बहुत मेहनती है और प्रेरण के स्‍त्रोत भी. वे अपने अभिनय को लेकर हमेशा सीरीयस रहते हैं. अब देखना है कि दर्शकों को वरुण का लुक और फिल्‍म कितनी पसंद आती है. उनके फैंस की संख्‍या कम होती है या बढ़ती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola