ePaper

''एक अधूरी कहानी'' को पूरा करेंगे ''घनचक्‍कर'' इमरान-विद्या

Updated at : 14 Feb 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
''एक अधूरी कहानी'' को पूरा करेंगे ''घनचक्‍कर'' इमरान-विद्या

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री विद्या बालन और इमरान हाशमी एक बार फिर एकसाथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आनेवाले हैं. दोनों की आगामी फिल्‍म ‘हमारी अधूरी कहानी’ का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. दोनों इससे पहले फिल्‍म ‘द डर्टी पिक्‍चर’ और ‘घनचक्‍कर’ में साथ नजर आये […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री विद्या बालन और इमरान हाशमी एक बार फिर एकसाथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आनेवाले हैं. दोनों की आगामी फिल्‍म ‘हमारी अधूरी कहानी’ का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. दोनों इससे पहले फिल्‍म ‘द डर्टी पिक्‍चर’ और ‘घनचक्‍कर’ में साथ नजर आये थे.

आपको बता दें कि इस फिल्‍म में विद्या शादीशुदा लड़की के किरदार में दिखाई देंगी. उनके पति का किरदार राजकुमार राव निभाने वाले हैं. इसके बाद उनकी जिदंगी में इमरान खान की इंट्री होगी. इससे पहले विद्या फिल्‍म ‘कहानी’ में नजर आ चुकी है. अब वे दोबारा एक अधूरी कहानी को पूरा करेंगी.

फिल्‍म ‘द डर्टी पिक्‍चर’ में विद्या और इमरान दोनों को दर्शकों ने सराहा था. विद्या ने इस फिल्‍म में अपनी एक्टिंग से दर्शकों से खासा वाहवाही लूटी थी. वहीं इमरान को भी दर्शकों ने पसंद किया था. विद्या ने सिल्‍क का किरदार निभाया था. वहीं ‘घनचक्‍कर’ एक हास्‍य कॉमेडी फिल्‍म थी. वहीं ‘हमारी अधूरी कहानी’ में दोनों के बीच की लवस्‍टोरी को दर्शाया गया है.

विद्या ने वर्ष 2005 में परिणिता से बॉलीवुड में शुरूआत की थी वहीं इमरान ने वर्ष 2004 में फिल्‍म ‘फुटपाथ’ से शुरूआत की थी. लेकिन इमरान को इसी साल फिल्‍म ‘मर्डर’ से कामयाबी मिली. दोनों के फैंस के लिए यह एक बड़ खुशखबरी है कि वे देाबारा दोनों एकदूसरे को साथ देख पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola