ePaper

...अब सलमान आलिया संग करेंगे ''Shudhi''

Updated at : 06 Feb 2015 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
...अब सलमान आलिया संग करेंगे ''Shudhi''

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्‍मकार करण जौहर फिल्‍म ‘शुद्धि’ बनाने जा रहे हैं. वहीं खबरें आ रही है कि इस फिल्‍म में सलमान खान अभिनेत्री आलिया भट्ट संग रोमांस करते नजर आ सकते हैं. इससे पहले करण ने इस फिल्‍म के लिए करीना कूपर और रितिक रोशन को लेना चाहते थे लेकिन दोनों ने इस फिल्‍म […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्‍मकार करण जौहर फिल्‍म ‘शुद्धि’ बनाने जा रहे हैं. वहीं खबरें आ रही है कि इस फिल्‍म में सलमान खान अभिनेत्री आलिया भट्ट संग रोमांस करते नजर आ सकते हैं. इससे पहले करण ने इस फिल्‍म के लिए करीना कूपर और रितिक रोशन को लेना चाहते थे लेकिन दोनों ने इस फिल्‍म को छोड़ दिया है.

आपको बता दें कि फिल्‍म का निर्देशन करण मल्‍होत्रा करेंगे. इससे पहले करण फिल्‍म ‘अग्निपथ’ का निर्देशन कर चुके हैं. करण जौहर कई दिनों से सलमान के आपेाजिट अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे. अब उनकी तलाश आलिया पर आकर खत्‍म हो गई है.इससे पहले करण आलिया को लेकर फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘हम्‍पटी शर्मा की दुल्‍हानियां’ जैसी सुपरहिट फिल्‍में बना चुके हैं.

वहीं सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर व्‍यस्‍त हैं. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म की शूटिंग पूरी हो गई है. करण ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वे इस फिल्‍म की शूटिंग कब शुरू करेंगे. सलमान फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग को लेकर भी खासा व्‍यस्‍त हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola