गिरिडीह में चोरों ने पहले की चोरी, फिर घर में लगा दी आग! 5 लाख से अधिक की संपत्ति खाक

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरी के बाद जला हुआ घर. फोटो: प्रभात खबर

Giridih News: गिरिडीह के सिहोडीह में चोरों ने बंद घर में चोरी के बाद आग लगा दी, जिससे 5 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गिरिडीह से विनोद शर्मा की रिपोर्ट

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह. जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह-पटेलनगर श्रीराम नगर कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने पहले घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर चोरी की और उसके बाद सबूत मिटाने या दहशत फैलाने के इरादे से घर में आग लगा दी. घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चोरों ने खाली घर का उठाया फायदा

भुक्तभोगी परिवार के सदस्य राहुल कुमार ने बताया कि यह मकान उनके मामा स्व. मोहन मंडल का है. परिवार के सभी सदस्य तीन-चार दिन पहले सूरजाही पर्व में शामिल होने के लिए गांव गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने सुनसान पड़े घर को निशाना बनाया. बंद घर देखकर अपराधियों ने आसानी से दरवाजा तोड़ा और भीतर प्रवेश कर गए.

चोरी के बाद मचाया उत्पात, फिर लगा दी आग

राहुल कुमार के अनुसार, चोरों ने घर में रखे कीमती सामान, जेवरात और अन्य जरूरी वस्तुओं की चोरी कर ली. इतना ही नहीं, उन्होंने घर के सामानों को तोड़फोड़ कर बुरी तरह नष्ट कर दिया. इसके बाद पूरे घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखी संपत्ति जलकर खाक हो गई. इस घटना में करीब 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

सुबह धुआं देख पड़ोसियों ने दी सूचना

घटना की जानकारी सुबह उस समय मिली जब आसपास के लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत भुक्तभोगी परिवार को फोन पर सूचना दी. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी सकते में आ गए.

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं मुफस्सिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

भुक्तभोगी राहुल कुमार ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में दूसरे विश्व युद्ध का दूसरा 227 किलो का बम भी डिफ्यूज, स्वर्णरेखा नदी के किनारे किया गया विस्फोट

पुलिस जांच जारी, जल्द खुलासे की उम्मीद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है और वे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 लाख का अफीम जब्त, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola