दो पक्षों के विवाद में फंसी बरमसिया की सड़क, कीचड़ से ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन

बरमसिया स्थित कीचड़मय सड़क | Prabhat Khabar Network

बरमसिया गांव में जमीन विवाद के कारण सड़क निर्माण रुका हुआ है. कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. स्कूली बच्चों को भी रोज़ाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

बरमसिया वन पंचायत के बरमसिया गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद का असर अब पूरे गांव के आवागमन पर पड़ रहा है. सड़क निर्माण का काम आगे नहीं बढ़ने और रास्ते पर जमा कीचड़ की सफाई नहीं होने से ग्रामीण कच्ची और कीचड़मय सड़क से आवाजाही करने को मजबूर हैं. बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो गयी है. ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी रोजाना आने-जाने में परेशानी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन विवाद के कारण अटका सड़क निर्माण

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जिस रास्ते से लोगों की नियमित आवाजाही होती है, उसकी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है. विवाद के कारण सड़क निर्माण का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है. दूसरी ओर, सड़क पर लंबे समय से जमा कीचड़ और पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आवागमन मुश्किल हो गया है.

बारिश होने पर कच्चा रास्ता और अधिक दलदल में तब्दील हो जाता है. पैदल चलने वाले ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को विशेष परेशानी होती है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजमर्रा के काम के लिए भी आने-जाने में अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है.

अंचल से एसडीओ कार्यालय तक दिया आवेदन

सड़क की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण अंचल कार्यालय से लेकर एसडीओ कार्यालय तक आवेदन दे चुके हैं. ग्रामीणों के मुताबिक, मामले को लेकर कई बार विभागीय स्तर पर नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन अब तक विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो सका है.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या केवल किसी एक पक्ष से जुड़ी नहीं है, बल्कि इसका असर पूरे गांव के लोगों पर पड़ रहा है. इसलिए जमीन विवाद का समाधान कर रास्ते को आवागमन योग्य बनाने की दिशा में जल्द पहल होनी चाहिए.

नोटिस के बाद मार्किंग की तैयारी

गांडेय के अंचलाधिकारी ओमप्रकाश बड़ाइक ने बताया कि संबंधित पक्षों को नोटिस भेजा गया है. जल्द ही सड़क की मार्किंग कराकर अग्रेतर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. प्रशासन की इस पहल के बाद ग्रामीणों को सड़क की समस्या के समाधान की उम्मीद है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola