ePaper

आडवाणी और रक्षामंत्री पर्रिकर ने देखी अक्षय की ''BABY''

Updated at : 23 Jan 2015 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
आडवाणी और रक्षामंत्री पर्रिकर ने देखी अक्षय की ''BABY''

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी ने दिल्‍ली के एक सिनेमाहॉल में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्‍म ‘बेबी’ देखी. उनके साथ रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे. फिल्‍म की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग खास नेताओं के लिए रखी गई थी. फिल्‍म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है. फिल्‍म आज ही रिलीज हुई है. फिल्‍म की […]

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी ने दिल्‍ली के एक सिनेमाहॉल में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्‍म ‘बेबी’ देखी. उनके साथ रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे. फिल्‍म की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग खास नेताओं के लिए रखी गई थी. फिल्‍म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है. फिल्‍म आज ही रिलीज हुई है.

फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग नीरज पांडे ने ही रखी थी. इस मौके पर फिल्‍म की पूरी स्‍टार कास्‍ट भी मौजूद थी. नीरज पांडे और अक्षय कुमार ने सभी खास मेहमानों का स्‍वागत किया और साथ में ही फिल्‍म भी देखी. फिल्‍म एक एक्‍शन-थ्रिलर फिल्‍म है, इसकी कहानी आतंकवाद, जुर्म और एटीएस के इर्द-गिर्द घूमती है. आडवाणी के साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भी फिल्‍म देखने आई थी.

अक्षय ने एक बयान में कहा था कि आतंकवाद एक बहुत बड़ा मुद्दा है, इसपर खुलकर बात होनी चाहिए. फिल्‍म दर्शकों केा आतंकवाद को लेकर जागरूक करेगी. शायद इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए नीरज ने रक्षा मंत्री को खास तौर पर बुलाया था.

इससे पहले अक्षय फिल्‍म ‘हॉलीडे’ में नजर आये थे. इस फिल्‍म में उन्‍होंने एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई थी. इस फिल्‍म में उन्‍होंने दर्शकों को ‘स्‍लीपर सेल’ के बारे में जानकारी दी थी. इस फिल्‍म को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. फिल्‍म में सोनाखी सिन्‍हा ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola