अफवाहों की वजह से करण से मिलना नहीं छोडूंगी : बिपाशा बसु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2015 2:17 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि वह करण सिंह ग्रोवर से सिर्फ इसलिए मिलना जुलना बंद नहीं कर सकती क्योंकि लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं. बिपाशा और करण के लिंकअप की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं. हालांकि बिपाशा पहले ही इन खबरोंकाखंडन कर चुकी हैं. आपको बता दें कि […]
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि वह करण सिंह ग्रोवर से सिर्फ इसलिए मिलना जुलना बंद नहीं कर सकती क्योंकि लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं. बिपाशा और करण के लिंकअप की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं. हालांकि बिपाशा पहले ही इन खबरोंकाखंडन कर चुकी हैं.
आपको बता दें कि बिपाशा और करण आज रिलीज हो रही फिल्म ‘अलोन’ में नजर आयेंगे. बिपाशा का कहना है कि,’ फिल्म में हम दोनों ने साथ काम किया है. फिल्म के प्रमोशन को लेकर हम लोग कई जगह साथ गये हैं. हम दोनों ने साथ में खाना भी खाया है और फिल्म की पूरी टीम के साथ मस्ती भी की है.’
बिपाशा ने आगे कहा कि,’ मैं सिर्फ अफवाहों की वजह से करण से मिलना नहीं छोडूंगी क्योंकि वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. हम दोनों अच्छा समय बिताते है. करण का स्वभाव बहुत अच्छा है.’ फिल्म ‘अलोन’ में बिपाशा डबल रोल में नजर आयीं हैं. फिल्म एक हॉरर फिल्म है.
फिल्म के गानों को दर्शकों ने खासा पसंद किया है. करण और बिपाशा पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में बिपाशा डबल रोल में नजर आयींहैं. दोनों बहनों का किरदार बिपाशा ने ही निभाया है. फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










