जानिए क्या है कटरीना कैफ की खूबसूरती का राज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 9:07 AM
मुंबई : बॉलिवुड की हॉट और सेक्सी अभिनेत्री कटरीना कैफ की खूबसूरती का राज सब जानना चाहते हैं. खास कर लड़कियां जो उनको कॉपी करने में लगी रहतीं हैं. अपने चाहने वालों को कटरीना भी निराश नहीं करतीं. उन्होंने अपनी खूबसूरती का राज सबके सामने खोल भी दिया है. उनका कहना है कि वह जो […]
मुंबई : बॉलिवुड की हॉट और सेक्सी अभिनेत्री कटरीना कैफ की खूबसूरती का राज सब जानना चाहते हैं. खास कर लड़कियां जो उनको कॉपी करने में लगी रहतीं हैं. अपने चाहने वालों को कटरीना भी निराश नहीं करतीं. उन्होंने अपनी खूबसूरती का राज सबके सामने खोल भी दिया है.
उनका कहना है कि वह जो पसंद आता है वह करतीं हैं और पहनती हैं. वह फैशन की ओर आकर्षित नहीं होतीं हैं. यदि आपको लुक वाईस अच्छा दिखना है तो फैशन का चुनाव खुद करना होगा.
स्लीम दिखने वाली कटरीना के दीवाने सभी हैं. लड़कियों में उनके जैसे दिखने का ट्रेंड चल पड़ा है. इसके लिये वे उनके फैशन की कॉपी करतीं हैं. हाल में फिल्म बैंग बैंग में कटरीना कैफ ने एक शर्मिली लड़की का किरदार निभाया था जो अपने दिल की बात बताने में काफी हिचकिचातीं हैं. इससे पहले वह कई फिल्मों में बोल्ड लड़की का किरदार निभा चुकीं हैं.
कटरीना ने कहा “मुझे पता है कि अभी फैशन ट्रेंड क्या चल रहा है, लेकिन फिर भी मैं उन्हीं ड्रेस का चुनाव करती हूं,जो मुझपर अच्छा लगता हो. कटरीना ने कहा “जरूरी नहीं है कि जो फैशन ट्रेंड में हो उसी ड्रेस में मैं अच्छी लग सकती हूं. मैं फैशन ट्रेंड के बारे में सचेत रहती हूं, लेकिन कॉनशस नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










