नालंदा में अज्ञात वाहन ने घर लौट रहे युवक को मारी टक्कर, सदर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

अस्पताल में भर्ती युवक
Nalanda Road Accident : नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घर लौटने के दौरान पतासंग गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद और 112 आपातकालीन सेवा की तत्परता से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया.
Nalanda Road Accident : (सुनील कुमार) नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घर लौटने के दौरान पतासंग गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद और 112 आपातकालीन सेवा की तत्परता से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया.
घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
घायल युवक की पहचान वेना थाना क्षेत्र के मई फरीदा गांव निवासी मुनेश्वर रविदास के पुत्र ललन रविदास के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह किसी कार्य से लौटकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान पतासंग गांव के पास यह दुर्घटना हुई.
अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ललन रविदास सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने घायल की मदद करते हुए तुरंत आपातकालीन सेवा 112 को सूचना दी. इसके बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.
112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल
सूचना मिलते ही 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक सहायता प्रदान की. बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है.
पुलिस कर रही वाहन की तलाश
घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुट गई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










