...अब सलमान ''बजरंगी भाईजान'' में गायेंगे गाना

Updated at : 14 Jan 2015 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
...अब सलमान ''बजरंगी भाईजान'' में गायेंगे गाना

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान एक बार फिर अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में गाना गायेंगे. इससे पहले सलमान अपनी सुपरहिट रह चुकी फिल्‍म ‘किक’ में ‘हैंगओवर…’ गाना गा चुके हैं. दर्शकों ने इस गाने को खासा पसंद किया था. ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान के आपोजिट करीना कपूर हैं. दोनों की जोड़ी इससे पहले फिल्‍म […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान एक बार फिर अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में गाना गायेंगे. इससे पहले सलमान अपनी सुपरहिट रह चुकी फिल्‍म ‘किक’ में ‘हैंगओवर…’ गाना गा चुके हैं. दर्शकों ने इस गाने को खासा पसंद किया था. ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान के आपोजिट करीना कपूर हैं. दोनों की जोड़ी इससे पहले फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आई थी.

फिल्‍म के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर इस बात से खासा उत्‍साहित है कि फिल्‍म में सलमान गायेंगे. प्रीतम का कहना है कि,’ मैं उन्‍हें माइक के सामने देखने के लिए ज्‍यादा इंतजार नहीं कर सकता. इस फिल्‍म में कुछ भी सांप्रदायिक नहीं है. फिल्‍म एक बच्‍चे और एक आदमी की इंसानियत भरी कहानी है.’

फिल्‍म के डायरेक्‍टर कबीर खान हैं. जो इससे पहले सलमान को लेकर ‘एक था टाइगर’ बना चुके हैं. फिल्‍म में सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ थी. फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्‍म इस साल ईद में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola