अभिनेत्री ने दर्ज कराई बलात्कार की शिकायत...

मुंबई : पुलिस ने एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक को बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. कंपनी के मालिक पर एक अभिनेत्री के साथ कई बार बलात्कार करने का आरोप है. पुलिस ने बताया कि चारकॉप उपनगर के मुफद्दल घडि़याली ने फिल्म में रोल दिलाने के बहाने अभिनेत्री के साथ कई बार […]
मुंबई : पुलिस ने एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक को बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. कंपनी के मालिक पर एक अभिनेत्री के साथ कई बार बलात्कार करने का आरोप है.
पुलिस ने बताया कि चारकॉप उपनगर के मुफद्दल घडि़याली ने फिल्म में रोल दिलाने के बहाने अभिनेत्री के साथ कई बार बलात्कार किया. वह अभिनेत्री से पहली बार दिसंबर के पहले हफ्ते में मिला था. उसने अभिनेत्री से कहा था कि वह अपनी फिल्म के लिए अभिनेत्री ढूंढ रहा है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन बाद उसने अभिनेत्री को रोल के लिए उपयुक्त बताया और उसे तीन लाख रुपये की पेशगी देने और फिल्म साइन करने के लिए अपने घर पर बुलाया. घर पर अभिनेत्री ने अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए. इसका जश्न मनाने के लिए घडि़याली ने उसे कुछ पीने को दिया जिससे वह बेहोश हो गई. बाद में उसे पता चला कि उसके साथ यौन दुराचार हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




