ePaper

''सलमान के फैन'' अर्जुन-सोनाक्षी का ''तेवर''

Updated at : 29 Dec 2014 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
''सलमान के फैन'' अर्जुन-सोनाक्षी का ''तेवर''

इंदौर : बालीवुड के नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि फिल्‍म ‘तेवर’ के दौरान उन्‍हें एक नया गुरु मिल गया है. इस फिल्‍म में मनोज वाजपेयी निगेटिव रोल निभा रहे हैं. फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्म के बारे में बताते हुए अर्जुन ने कहा कि,’इसमें मेरा किरदार पिंटू […]

विज्ञापन

इंदौर : बालीवुड के नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि फिल्‍म ‘तेवर’ के दौरान उन्‍हें एक नया गुरु मिल गया है. इस फिल्‍म में मनोज वाजपेयी निगेटिव रोल निभा रहे हैं. फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्म के बारे में बताते हुए अर्जुन ने कहा कि,’इसमें मेरा किरदार पिंटू शुक्ला का है, जो आगरा का है और औरतों की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करता.’

वहीं अर्जुन ने आगे बताया कि,’ मैं एक्टर इसलिए बना क्योंकि मुझे हर रोज़ कुछ न कुछ सीखना है और मैं सीख रहा हूं. मुझे ख़ुशी है कि तेवर की शूटिंग के दौरान मुझे एक और गुरु मिला मनोज के रूप में. मैंने शूटिंग के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा.’ वहीं मनोज ने फिल्‍म के बारे में बताया कि फिल्में समाज का आईना होती हैं लेकिन साथ-साथ इसमें हमारा काम मनोरंजन करने का भी होता है.

इनदिनों तीनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म ‘तेवर’ के प्रचार को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. प्रमोशन के दौरान मनोज ने संवादाताओं से कहा कि, ‘फिल्में समाज या राजनीति का आईना होती है, लेकिन साथ ही इसमें हमारा काम मनोरंजन करने का भी होता है. सिर्फ राजनीति ही देखनी हो तो लोग लोकसभा समाचार देख सकते हैं. अब तक की अपनी फिल्मों के किसी एक किरदार से वह सबसे अधिक प्रभावित नहीं है लेकिन अपनी करीब 95 प्रतिशत फिल्मों से वह संतुष्ट हैं.

वहीं टीवी अभिनेत्री गौहर खान को एक कार्यक्रम में एक दर्शक द्वारा तमाचा मारने के सवाल पर बाजपेयी ने कहा,’किसी मर्द को यह इजाजत या हक नहीं है कि वह किसी औरत के पहनावे पर सवाल खडा करे. औरत को मारने के बात तो हद से बाहर जाने की बात हुई. यह कोई प्रशंसक हो ही नहीं सकता. ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिये.’ फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा,’मेरे सभी रोल मेरे ड्रीम रोल हैं. मैं अलग-अलग तरह के किरदार करना चाहती हूं.

सोनाक्षी ने कहा कि,’ मैं अपने पापा की फिल्म ‘खून भरी मांग’ का रिमेक करना पसंद करुंगी. इसमें अभिनेत्री रेखा का किरदार मुझे अधिक पंसद आया. वहीं पापा बोनी कपूर के साथ इतने समय बाद अब पहली फिल्म तेवर करने के सवाल पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि अच्छे निर्देशक अमित शर्मा और बेहतर कहानी का संयोग आया तो उनकी फिल्म में काम करने का मौका मिला है. फिल्म ‘तेवर’ आगामी 9 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola