''रॉय'' मेरे लिए बहुत खास फिल्म है : जैकलीन फर्नाडीज

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘रॉय’ उनके लिए बेहद खास फिल्म हैं. इनदिनों जैकलीन इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में जैकलीन के अलावा रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं जैकलीन इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर खासा उत्साहित हैं. […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘रॉय’ उनके लिए बेहद खास फिल्म हैं. इनदिनों जैकलीन इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में जैकलीन के अलावा रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं जैकलीन इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर खासा उत्साहित हैं.
फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं. फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. दर्शकों ने ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस दिया है. फिल्म में जैकलीन डबल रोल में नजर आयेंगी. खबरें आ रही हैं कि रणबीर फिल्म में चोर की भूमिका में नजर आयेंगे. उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को जानने के लिए हॉलीवुड फिल्म से प्रेरणा ली है.
फिल्म के बारे में जैकलीन का कहना है कि,’ रॉय में मेरा किरदार एकदम अलग है. इस फिल्म में मैं डबल रोल में नजर आनेवाली हूं. वहीं मुझे यह सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है कि दर्शक मेरे लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं.’
पूर्व मिस श्रीलंका रह चुकी जैकलीन का कहना है कि हमने श्रीलंका में ट्रेलर का खास प्रदर्शन रखा था. वहां के फैंस ने इसे बेहद पसंद किया था. मेरे लिए यह एक न भूलने वाला अनुभव था.’ इससे पहले जैकलीन फिल्म ‘किक’ में नजर आई थी. फिल्म में उनके आपोजिट सलमान खान थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




