Christmas पर भी शूटिंग में व्यस्त रहेंगे Big B

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन क्रिसमस के मौके पर भी काम करेंगे, छुट्टी नहीं लेंगे. वह काफी व्यस्त हैं और विजय नाम्बियार की आगामी फिल्म ‘वजीर’ की शूटिंग कर रहे हैं.फिल्म में अमिताभ के अलावा फरहान अख्तर और अदितिराव हैदरी भी नजर आयेंगी. बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है, ‘कल से, […]
मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन क्रिसमस के मौके पर भी काम करेंगे, छुट्टी नहीं लेंगे. वह काफी व्यस्त हैं और विजय नाम्बियार की आगामी फिल्म ‘वजीर’ की शूटिंग कर रहे हैं.फिल्म में अमिताभ के अलावा फरहान अख्तर और अदितिराव हैदरी भी नजर आयेंगी.
बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है, ‘कल से, यहां मुंबई में ‘वजीर’ के सेट पर रहूंगा और काम करुंगा. मुझे लगता है कि यह अच्छा है. मैं नये साल में नव वर्ष के मौके पर भी काम करूंगा.’
वहीं इस साल बच्चन काफी व्यस्त रहे. हालांकि उनकी एक फिल्म ‘भूतनाथ रिटर्न्स प्रदर्शित हुई लेकिन वह लोकप्रिय रियलिटी गेम शो और एक के बाद एक तीन फिल्मों की शूटिंग करते रहे. उन्होंने हाल ही में आर बाल्की की ‘शमिताभ’ और सुजीत सरकार की ‘पीकू’ फिल्म की शूटिंग की है.
अमिताभ ने अपने प्रशंसकों को क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं. उनकी फिल्म ‘वजीर’ का पहला ऑडियो ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. ट्रेलर में अमिताभ और धनुष दोनों साथ नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










