ePaper

क्‍या सचमुच अक्षय ''Oh My God'' की शूटिंग रोकने के लिए आमिर ने ऑफर किए थे 8 करोड़ रुपये ?

Updated at : 24 Dec 2014 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍या सचमुच अक्षय ''Oh My God'' की शूटिंग रोकने के लिए आमिर ने ऑफर किए थे 8 करोड़ रुपये ?

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया है. फिल्‍म चार दिनों में सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. फिल्‍म में आमिर खान के अलावा अनुष्‍का शर्मा, संजय दत्‍त, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्‍ला मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. लेकिन अब ‘पीके’ के बारे में एक […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया है. फिल्‍म चार दिनों में सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. फिल्‍म में आमिर खान के अलावा अनुष्‍का शर्मा, संजय दत्‍त, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्‍ला मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. लेकिन अब ‘पीके’ के बारे में एक चौंकाने वाली खबर का खुलासा हुआ है.

खबरें आ रही हैं कि फिल्‍म ‘पीके’ के निर्माता-निर्देशक ने अक्षय कुमार स्‍टारर फिल्‍म ‘ओह मॉय गॉड’ के निर्देशक उमेश शुक्‍ला को फिल्‍म की शूटिंग रोकने के लिए 8 करोड़ रूपये का ऑफर दिया था. वहीं यह दावा किया जा रहा है कि आमिर और राजकुमार हिरानी चाहते थे कि फिल्‍म की शूटिंग रोक दी जाए और ‘पीके’ इस फिल्‍म से पहले रिलीज हो.

वहीं आमिर खान ने इन खबरों से इनकार किया है. खबरें यह भी आ रही है कि ‘पीके’ के डायरेक्‍टर ने ‘ओह माई गॉड’ की स्‍टोरी ‘पीके’ से मिलने के कारण ऐसा किया था. इस बारे में आमिर ने इंटरव्‍यू के दौरान कहा कि,’ बॉलीवुड में कितनी ही फिल्‍में एक जैसी थीम पर आधारित होती है. इसका ये मतलब नहीं है कि कोई किसी दूसरी फिल्‍म की कॉपी कर रहा है. आमिर ने इस तरह की खबर को बेबुनियाद बताया है.

दरअसल दर्शक ‘पीके’ देखने के बाद फिल्‍म की तुलना अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘ओ मॉय गॉड’ से कर रहे हैं. यह फिल्‍म वर्ष 2012 में रिलीज हुई थी. फिल्‍म में परेश रावल भी मुख्‍य भूमिका में थे. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. दर्शकों ने इस फिल्‍म की काफी सराहना भी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola