क्यों ''अलोन'' बिपाशा से घबरा गये थे करण सिंह ग्रोवर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2014 11:05 AM
छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर करण सिंह ग्रोवर का कहना है कि बिपाशा बसु के साथ फिल्म ‘अलोन’ के शूटिंग के दौरान वे बेहद घबराये हुए थे. करण टीवी सीरीयल ‘कबूल है’, ‘कसौटी जिदंगी की’, ‘दिल मिल गए’ और ‘कितनी मस्त है जिदंगी’ में नजर आ चुके हैं. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को पॉजीटिव रिस्पांस […]
छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर करण सिंह ग्रोवर का कहना है कि बिपाशा बसु के साथ फिल्म ‘अलोन’ के शूटिंग के दौरान वे बेहद घबराये हुए थे. करण टीवी सीरीयल ‘कबूल है’, ‘कसौटी जिदंगी की’, ‘दिल मिल गए’ और ‘कितनी मस्त है जिदंगी’ में नजर आ चुके हैं. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को पॉजीटिव रिस्पांस दिया था. अब वे हॉरर फिल्म ‘अलोन’ में बिपाशा के आपोजिट नजर आयेंगे.
करण ने संगीत लॉन्च के मौक पर कहा कि,’ मैं बिपाशा को देखकर दीवाना हो गया था. वे बेहद खूबसूरत हैं. मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला, मेरे लिए बेहद खुशी की बात है. हां, मैं उनके साथ काम करते समय बहुत ज्यादा घबराया हुआ था.’
वहीं करण ने आगे कहा कि,’ मैं बहुत खुश हुं के मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला. मैं अपने दर्शकों को निराश नहीं करुंगा. मैं आशा करता हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं.’
फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि फिल्म बेहद डरावनी होगी. वहीं फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. ट्रेलर को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. फिल्म के गाने ‘कतरा’ को भी दर्शकों का पॉजीटिव रिस्पांस मिल रहा है. बिपाशा ने इससे पहले भी कई हॉरर फिल्मों में काम किया है लेकिन इस फिल्म को उनकी सबसे डरावनी फिल्म बताया जा रहा है.
फिल्म जुड़वा बहनों पर आधारित होगी. दोनों ही किरदार बिपाशा ने निभाया है. करण-बिपाशा की जोडी दर्शकों को पसंद आ रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बिपाशा के यह फिल्म दर्शकों को डरा पाती हैं नहीं ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










