करीना कपूर के साथ काम करने में कोई प्रॉब्लम नहीं : शाहिद कपूर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को खान बहू करीना कपूर के साथ काम करने में कोई गुरेज नहीं है. शाहिद ने हाल ही में यह बात जाहिर की. करीना कपूर के साथ कई सालों तक संबंध में रहने के बाद शाहिद ने कहा कि उन्होंने पहले कभी भी करीना के साथ काम करने से मना नहीं […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को खान बहू करीना कपूर के साथ काम करने में कोई गुरेज नहीं है. शाहिद ने हाल ही में यह बात जाहिर की. करीना कपूर के साथ कई सालों तक संबंध में रहने के बाद शाहिद ने कहा कि उन्होंने पहले कभी भी करीना के साथ काम करने से मना नहीं किया है.
मीडिया में छायी खबरों के अनुसार अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में शाहिद कपूर और करीना साथ काम करने वाले हैं. फिल्म के स्टार कास्ट के बारे में पूछे जाने पर शाहिद ने बताया कि वह उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है.
शाहिद ने बताया कि ‘मैंने अपने करीना के साथकाम करने के लिए कभी ना नहीं किया है. उन्होंने कहा मुझे इतना पता है कि उड़ता पंजाब में मैं हूं, फिल्म में और कौन हैं इस के बारे में फिल्म के निर्देशक और निर्माता समय आने पर बता देंगे.’
लगातार चार सालों से ज्यादा समय से शाहिद और करीना के संबंधों के चर्चे मीडिया में काफी हुए. 2007 में ब्रेकअप के बाद दोनों ने साथ में आखिरी फिल्म ‘जब वी मेट’ की थी.इमतियाज अलि द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉलीवुड में बड़ी कामयाबी पायी थी.
इससे पहले शाहिद और करीना ने साथ में फिदा, 36चाइना टाउन, मिलेंगे मिलेंगे और चुप चुप फिल्में की थी. फिलहाल शाहिद विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ की सफलता के बाद विकास बहल के निर्देशन में बन रही अपनी अगली फिल्म ‘शानदार’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










