ePaper

तीन ही दिन में सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म ''लिंगा'' 100 करोड़ क्‍लब में शामिल

Updated at : 16 Dec 2014 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
तीन ही दिन में सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म ''लिंगा'' 100 करोड़ क्‍लब में शामिल

सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म ‘लिंगा’ ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्‍म 12 दिसंबर को रजनीकांत के जन्‍मदिन पर रिलीज हुई थी. वहीं यह फिल्‍म सबसे तेजी से 100 करोड़ कमाने वाली फिल्‍म बन गई है. फिल्‍म में रजनीकांत के अलावा सोनाक्षी सिन्‍हा और अनुष्‍का शेट्टी भी मुख्‍य भूमिका […]

विज्ञापन

सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म ‘लिंगा’ ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्‍म 12 दिसंबर को रजनीकांत के जन्‍मदिन पर रिलीज हुई थी. वहीं यह फिल्‍म सबसे तेजी से 100 करोड़ कमाने वाली फिल्‍म बन गई है. फिल्‍म में रजनीकांत के अलावा सोनाक्षी सिन्‍हा और अनुष्‍का शेट्टी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

पहले से ही इस फिल्‍म के बारे में कहा जा रहा था ये कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. वहीं यह तो रजनीकांत ने साबित कर ही दिया कि उनके स्‍टारडम के आगे किसी की नहीं चलने वाली. आपको बता दें कि ‘लिंगा’ ने पहले ही दिन 37 करोड़ की कमाई कर ली थी. दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों के बाहर देखी जा सकती है.

फिल्‍म की इस बडी सफलता से रजनीकांत का पूरा परिवार भी बेहद खुश है. खुद रजनीकांत भी फिल्‍म देखने के लिए पत्‍नी लता रंगचारी, बेटी सौंदर्या और ऐश्‍वर्या साथ ही दामाद धनुष के साथ चेन्‍नई के एक थियेटर पहुंचे थे. रजनीकांत के बेटी सौंदर्या ने बताया कि,’ पिता को लंबे समय बाद स्‍क्रीन पर देखना अच्‍छा लग रहा है. फिल्‍म देखकर बहुत मजा आया. पिता के फैंस की भीड देखकर भी काफी अच्‍छा लगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola