ePaper

ये क्‍या! अरबाज की ''डॉली...'' और अक्षय के ''बेबी'' 26 जनवरी को...

Updated at : 14 Dec 2014 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
ये क्‍या! अरबाज की ''डॉली...'' और अक्षय के ''बेबी'' 26 जनवरी को...

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्‍म ‘डॉली की डोली’ और खिलाडी अक्षय कुमार की फिल्‍में ‘बेबी’ बॉक्‍स ऑफिस पर टकराने वाली है. दोनों ही फिल्‍में 26 जनवरी को रिलीज हो रही हैं. एक तरफ सोनम ठग दुल्हन का किरादर निभाती नजर आयेंगी तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय अपने खतरनाक स्‍टंटस से दर्शकों को […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्‍म ‘डॉली की डोली’ और खिलाडी अक्षय कुमार की फिल्‍में ‘बेबी’ बॉक्‍स ऑफिस पर टकराने वाली है. दोनों ही फिल्‍में 26 जनवरी को रिलीज हो रही हैं. एक तरफ सोनम ठग दुल्हन का किरादर निभाती नजर आयेंगी तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय अपने खतरनाक स्‍टंटस से दर्शकों को सरप्राइज देंगे. अब दर्शको को फैसला करना है कि वे किसे पहले देखना पसंद करेंगे.

वहीं ऐसा माना जा रहा है कि ‘डॉली की डोली’ को ‘बेबी’ से खतरा हो सकता है. लेकिन वहीं निर्माता अरबाज खान को इससे कोई परेशानी नहीं है. उनका कहना है कि, ‘बेबी’ अच्‍छी है, लेकिन दोनों ही फिल्‍में अलग तरह की हैं. मुझे लगता है कि ‘डॉली की डोली’ की रिलीज डेट सही है.’

‘डॉली की डोली’ की निर्देशक अभिषेक डोगरा हैं. इसमें सोनम कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा अहम भूमिकाओं में है. फिल्‍म में सोनम एक ठग महिला का किरदार निभा रही है जो पुरुषों को शादी का झांसा देकर उनकी सारी संपत्ति लूट कर भाग जाती है. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola