दर्शकों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पा रहा ''एक्शन जैक्सन''

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है. यह फिल्म 75 करोड़ रूपये की लागत से बनी है. लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक मात्र 34.5 करोड़ रूपये की कमाई की है. फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं. वहीं […]
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है. यह फिल्म 75 करोड़ रूपये की लागत से बनी है. लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक मात्र 34.5 करोड़ रूपये की कमाई की है. फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं.
वहीं फिल्म समीक्षकों ने फिल्म को नकार दिया था. दर्शकों का भी फिल्म के प्रति निगेटिव रिस्पांस मिला है. अजय देवगन की एक्शन फिल्में दर्शकों को खासा पसदं आती है. लेकिन यह फिल्म अपना जादू चला पाने में कामयाब नजर नहीं आ रही है. फिल्म में अजय देवगन डबल रोल में थे.
प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम और मनस्वी ममगई भी मुख्य भूमिकाओं में है. लगता है दर्शकों को अजय का डबल रोल पसंद नहीं आया. इससे पहले अजय फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ में नजर आये थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




