ePaper

धर्मेन्द्र को 79वें जन्मदिन पर मिली परिवार वालों से शुभकामनाएं

Updated at : 08 Dec 2014 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
धर्मेन्द्र को 79वें जन्मदिन पर मिली परिवार वालों से शुभकामनाएं

मुंबई: बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता धर्मेन्द्र आज 79 साल के हो गए और उनके जन्मदिन पर पत्नी हेमा मालिनी व बेटी ईशा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.हेमा और धर्मेन्द्र के विवाह को 24 साल हो गए हैं. हेमा ने ट्विटर के माध्यम से अपने पति को शुभकामनाएं दीं और उन्हें बधाईयां देने के लिए प्रशंसकों को […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता धर्मेन्द्र आज 79 साल के हो गए और उनके जन्मदिन पर पत्नी हेमा मालिनी व बेटी ईशा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.हेमा और धर्मेन्द्र के विवाह को 24 साल हो गए हैं. हेमा ने ट्विटर के माध्यम से अपने पति को शुभकामनाएं दीं और उन्हें बधाईयां देने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया.धर्मेन्द्र फिलहाल पंजाब में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने धर्मेन्द्र की तस्वीरें भी प्रशंसकों से साझा की जो पंजाब से उन्हें भेजी गयी थी.

66 वर्षीय हेमा ने ट्वीट किया, ‘‘आज धरमजी का जन्मदिन है और मैं दिल से उनके साथ हूं, वह पंजाब में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.’’उन्होंने लिखा, ‘‘पूरी दुनिया से उनके प्रशसंकों ने अपने हीरो के जन्मदिन पर हम दोनों को शुभकामनाएं दी हैं, इसके लिए हमें उन्हें भी धन्यवाद देना चाहिए.

’’
हेमा ने पंजाब में धर्मेन्द्र की शूटिंग की तस्वीर भी पोस्ट की है.हेमा, धर्मेन्द्र की दूसरी पत्नी हैं और उनको दो बेटियां ईशा और अहाना हैं. ईशा ने धरमजी की एक पुरानी तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा, ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा. लव यू.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola