अनुष्का-रणबीर बाढ पीडितों की मदद के लिए करेंगे कपडे नीलाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने असम और कश्मीर के बाढ पीडितों की मदद के लिए अपने कपडे नीलाम करने का फैसला किया है. रॉकस्टार रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने इस सामाजिक कार्य में योगदान देने के लिए इबे इंडिया और इवेंट एंड एंटेरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (इइएमए) से हाथ मिलाया है. […]
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने असम और कश्मीर के बाढ पीडितों की मदद के लिए अपने कपडे नीलाम करने का फैसला किया है.
रॉकस्टार रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने इस सामाजिक कार्य में योगदान देने के लिए इबे इंडिया और इवेंट एंड एंटेरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (इइएमए) से हाथ मिलाया है. इस नीलामी में रणबीर के रॉकस्टार फिल्म में पहने गए कश्मीरी फेरन की बोली लगायी जाएगी. वहीं ‘जब तक है जान’ फिल्म में अनुष्का के द्वारा पहने गए लैदर जैकेट की नीलामी की जाएगी. यह नीलामी 13 दिसंबर को होगी.
रणबीर ने बताया ‘इबे इंडिया और इइएमए की धमार्थ नीलामी के जरिए कश्मीर और असम के बाढ पीडितों की मदद करके बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. मैं सभी लोगों से इस काम में भाग लेने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए गुजारिश करता हूं.’अनुष्का ने भी असम और कश्मीर के पुनर्विकास के लिए लोगों को इस काम में भाग लेने के लिए अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










