अब रितिक संग काम करना चाहती हैं दबंग गर्ल सोनाक्षी

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अजय देवगन, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. लेकिन उनकी इच्छा है कि वे अब बॉलीवुड के माचोमैन रितिक रौशन के साथ काम करें. सोनाक्षी फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ को लेकर व्यस्त हैं. फिल्म में उनके ऑपोजिट अजय […]
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अजय देवगन, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. लेकिन उनकी इच्छा है कि वे अब बॉलीवुड के माचोमैन रितिक रौशन के साथ काम करें. सोनाक्षी फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ को लेकर व्यस्त हैं. फिल्म में उनके ऑपोजिट अजय देवगन हैं.
सोनाक्षी का कहना है कि,’ मैं कई बडे और युवा कलाकारों के साथ काम कर चुकी हूं लेकिन मेरा सपना है कि मैं रितिकरौशनके साथ काम करूं. उनके साथ स्क्रीन पर डांस करना मेरे लिए कमाल का अनुभव होगा.’ वहीं सोनाक्षी की फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ का निर्दे���न प्रभुदेवा कर रहे हैं. इससे पहले सोनाक्षी और प्रभुदेवा फिल्म ‘राउड़ी राठौर’ और ‘आर राजकुमार’ काम कर चुके हैं.
सोनाक्षी फिल्म में वेस्टर्न लुक में नजर आयेंगी. इससे पहले वे फिल्मों में सलवार-कमीज और साडी में ही नजर आयीं हैं. इस फिल्म के लिए सोनाक्षी ने अपने बालों को भी एक नया लुक दिया है. यह कॉमेडी और हास्य से भरपूर फिल्म होगी. सोनाक्षी का कहना है कि रोने-धोने से ज्यादा आसान कॉमेडी फिल्में होती हैं.
‘एक्शन जैक्सन’ के अलावा सोनाक्षी फिल्म ‘तेवर’ में भी नजर आयेंगी. ‘तेवर’ में सोनाक्षी के ऑपोजिट अर्जुन कपूर नजर आयेंगे. इस फिल्म में ‘राधा नाचेगी…’ गाने पर सोनाक्षी के डांस को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं. अब सोनाक्षी चाहती हैं कि वे बड़े पर्दे पर रितिकरौशनके साथ काम करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










