2025 Upcoming Movies: छावा के बाद ये धांसू फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी गदर, तोड़ेगी कई रिकॉर्ड

2025 Upcoming Movies
2025 Upcoming Movies: विक्की कौशल की ‘छावा’ के बाद साल 2025 में कई धांसू फिल्में रिलीज होने वाली है, जो बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी.
2025 Upcoming Movies: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 700 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, लेकिन साल अभी खत्म नहीं हुआ है, और कई धांसू मूवीज रिलीज होने के लिए लाइन में है. लिस्ट में सलमान खान, सनी देओल और आमिर खान की फिल्में शामिल है.
सिकंदर
एआर मुरुगादॉस की ओर से लिखित और निर्देशित एक्शन थ्रिलर सिकंदर की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित इस फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं. मूवी 28 मार्च, 2025 को रिलीज होगी.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
जाट
गोपीचंद मालिनेनी की ओर से लिखित और निर्देशित एक्शन थ्रिलर जट्ट 10 अप्रैल, 2025 से सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा मुख्य भूमिका में हैं.
वॉर 2
2019 में रिलीज हुई वॉर बॉक्स ऑफिस में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके बाद अब 14 अगस्त को वॉर 2 रिलीज हो रही है. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी हैं.
सितारे जमीन पर
आमिर खान और आरएस प्रसन्ना सितारे जमीन पर के लिए फिर से साथ आए हैं, यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है और 2007 की हिट फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है. आमिर खान और किरण राव की ओर से निर्मित मूवी स्पैनिश फिल्म चैंपियंस की रीमेक है और इसमें आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में हैं. 25 दिसंबर, 2025 को मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
हाउसफुल 5
हाउसफुल 5 दर्शकों को फिर से अनलिमिटेड कॉमेडी का स्वाद चखाने के लिए आ रहा है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, बॉबी देओल, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा और चंकी पांडे जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं.
अल्फा
शिव रवैल की ओर से निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी दो फीमेल एजेंट के रूप में नजर आएंगी, जो एक खतरनाक मिशन को अंजाम देता है. मोस्ट अवेटेड फिल्म 25 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










