बांग्ला सीख रही है दीपिका पादुकोण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2014 11:16 AM
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म ‘पीकू’ के लिये अब बंगाली भाषा सीख रही है. दीपिका ‘पीकू’ के निर्देशक शूजीत सरकार के साथ वर्कशॉप कर रही है. इसे अलावा वे मौसमी चटर्जी से भी मदद ले रही हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन और इरफान खान मुख्य भूमिकाओं में […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म ‘पीकू’ के लिये अब बंगाली भाषा सीख रही है. दीपिका ‘पीकू’ के निर्देशक शूजीत सरकार के साथ वर्कशॉप कर रही है. इसे अलावा वे मौसमी चटर्जी से भी मदद ले रही हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन और इरफान खान मुख्य भूमिकाओं में है.
वहीं दीपिका ने बताया कि,’ इससे पहले मैंने फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में तमिलियन, ‘रामलीला’ में गुजराती, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में महाराष्ट्रियन और ‘फाईडिंग फैंनी’ में गोवन सीखी थी. अब मैं ‘पीकू’ के लिए बंगाली सीख रही हूं. फिल्म में मेरा किरदार एक बंगाली लड़की का है. बंगाली एक प्यारीभाषा है यह मुझे पसंद है. इसे सीखने का अलग मजा है.’
फिल्म की शूटिंग इनदिनों कोलकाता में चल रही है. अमिताभ शूटिंग को लेकर खासा उत्साहित है. उनका कोलकाता से पुराना रिश्ता है. वहीं दीपिका फिल्म के लिये कडी मेहनत कर रही हैं. फिल्म में अमिताभ पिता के रोल में और दीपिका बेटी के रोल में है. फिल्म बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित होगी. यह फिल्म 30 अप्रैल 2015 को सिनेमाघरों में आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










