अर्पिता की रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख-सलमान की छैया-छैया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को हुई सलमान की बहन अर्पिता खान की रिसेप्शन पार्टी में कई बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की. बहन अर्पिता की रिसेप्शन पार्टी सलमान ने बडे ही शानदार ढंग से दी. नव-दंपत्ति को आशिर्वाद देने के लिए कई बॉलीवुड के गणमान्य लोग पहुंचे हुए थे. जो लोग हैदराबाद में आयोजित हुए अर्पिता […]
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को हुई सलमान की बहन अर्पिता खान की रिसेप्शन पार्टी में कई बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की. बहन अर्पिता की रिसेप्शन पार्टी सलमान ने बडे ही शानदार ढंग से दी. नव-दंपत्ति को आशिर्वाद देने के लिए कई बॉलीवुड के गणमान्य लोग पहुंचे हुए थे.
जो लोग हैदराबाद में आयोजित हुए अर्पिता की शादी में नहीं पहुंच पाये वे सभी लोग अर्पिता के रिसेप्शन में पहुंचे. रिसेप्शन पार्टी में सलमान के परिवार से सोहेल खान,अरबाज खान, मलायका अरोडा खान, सलीम खान समेत पूरा परिवार शामिल था.
वहीं अर्पिता को शादी की बधाई देने केलिए बॉलीवुड के बादशाह भी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाहरुख और सलमान ने पार्टी में खूब मस्ती की.सलमान ने शाहरुख के हिट गाने छैया-छैया पर भी डांस किया. शाहरुख के रिसेप्शन में आने की पहले से ही अटकलें लगायी जा रही थी. शाहरुख हैदराबाद में आयोजित शादी की रश्म में शामिल नहीं हो पाए थे.
अर्पिता ने इस अवसर पर एंब्रॉडरी के काम वाला लहंगा पहन रखा था. आर्पिता ���े दिल्ली के बिजनेसमैन आयुष शर्मा से विवाह किया है. पार्टी शुरू होने से पहले पूरे परिवार ने मीडिया के सामने ग्रुप फोटो भी खिंचवाया. पार्टी में आये मेहमानों में दिलीप कुमार, विनोद खन्ना, आशा पारेख, सायरा बानो,वहीदा रेहमान जैसी दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. इसके अलावे आज की पीढी के एक्सन स्टार अजय देवगन, रितिक रौशन,रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर,लारा दत्ता-महेश भूपति, रितेश देशमुख- जिनेलिया डिसूजा, मान्यता दत्त भी नव विवाहित जोडे को बधाई देने पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










