अनिल कपूर की फिल्म में राजनेता बनेंगी बिटिया सोनम कपूर

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर और अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सिल्वर स्क्रीन पर एक राजनेता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं. खबरें आ रहीं हैं कि अनिल कपूर उपन्यास ‘बैटल ऑफ बित्तौरा’ पर फिल्म बनाने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी बेटी सोनम कपूर को चुनाव किया है. मेल करेक्टर की […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर और अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सिल्वर स्क्रीन पर एक राजनेता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं. खबरें आ रहीं हैं कि अनिल कपूर उपन्यास ‘बैटल ऑफ बित्तौरा’ पर फिल्म बनाने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी बेटी सोनम कपूर को चुनाव किया है. मेल करेक्टर की खोज की जा रही है.
बताया जा रहा है कि अनुजा चौहान के सुप्रसिद्ध उपन्यास ‘बैटल ऑफ बित्तौरा’ के अधिकार खरीद लिये हैं. सोनम इस फिल्म में काम करने को लेकर खासा उत्साहित हैं. उनका कहना है कि,’ यह रोल चैंलेजिंग होगा और काम करने में मजा आयेगा. इस फिल्म में काम करने को लेकर अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती.’
वहीं बताया जा रहा है कि ‘बैटल ऑफ बित्तौरा’ दो राजनेताओं के बीच की प्रेम कहानी है. जो आपस में प्यार करते हैं, लेकिन एक दूसरे के खिलाफ चुनाव के मैदान में उतर जाते हैं. वहीं अनिल का कहना है कि कहानी दिलचस्प है और दर्शकों को पसंद आयेगी.
सोनम फिलहाल इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उनके आपोजिट सलमान खान काम कर रहे हैं. फिल्म में सलमान डबल रोल में नजर आयेंगे. फिल्म ‘रांझणा’ में दर्शकों ने सोनम के अभिनय को खासा पसंद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










