ePaper

बॉलीवुड अभिनेता वीर दास ने गुपचुप रचाई शादी, खुलासा एक महीने बाद

Updated at : 19 Nov 2014 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता वीर दास ने गुपचुप रचाई शादी, खुलासा एक महीने बाद

फिल्‍म ‘डेल्‍ही बेली’ से चर्चे में आये अभिनेता वीर दास ने गुपचुप शादी कर ली है और एक महीने तक किसी को कानोंकान खबर नहीं हुई. वहीं खबरें आ रही है कि वीर दास ने 19 अक्‍टूबर को पांच साल पुरानी गर्लफ्रेंड शिवानी माथुर से शादी कर ली थी. इसका खुलासा एक महीने बाद हुआ […]

विज्ञापन

फिल्‍म ‘डेल्‍ही बेली’ से चर्चे में आये अभिनेता वीर दास ने गुपचुप शादी कर ली है और एक महीने तक किसी को कानोंकान खबर नहीं हुई. वहीं खबरें आ रही है कि वीर दास ने 19 अक्‍टूबर को पांच साल पुरानी गर्लफ्रेंड शिवानी माथुर से शादी कर ली थी. इसका खुलासा एक महीने बाद हुआ है. दोनों पिछले पांच साल से एकदूसरे के करीब थे.

ये शादी श्रीलंका में एक निजी समारोह के दौरान संपन्‍न हुई. वहीं शादी के बारे में बताते हुएवीर ने कहा कि, ‘ हम एक छोटे समारोह में ही शादी करना चाहते थे. शादी में लगभग 100 लोग शामिल थे, जिसमें परिवार वाले और बेहद खास दोस्‍त शामिल थे. साथ ही शादी का यह नियम था कि सभी फोन स्‍वीच ऑफ कर देंगे और पूरा समय शादी और परिवार वालों के साथ एक अच्‍छा वक्‍त बितायेंगे.’

वीर ने आगे बताया कि,’ इस शादी में पूल पार्टी, एक रॉक कॉन्सर्ट, संगीत समारोह और फिर फेरे की रस्म हुई. शादी एक छोटे समारोह में हुई लेकिन हमलोगों ने खूब इंजॉय किया. वहीं वीर के एक करीबी सूत्र ने बताया कि,’ काम में व्‍यस्‍तता होने के कारण दोनों हनीमून पर नहीं जा पाये थे लेकिन अब दोनों इसके लिए समय निकालेंगे.’

वीर अगले साल रिलीज होने वाली फिल्‍म ‘संता बंता’ और ‘मस्‍तीजादे’ में नजर आयेंगे. ‘मस्‍तीजादे’ में जानीमानी अभिनेत्री सनी लियोन और तुषार कपूर भी मुख्‍य भूमिकाओं में है. फिल्‍म में सनी डबल रोल में नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola