ePaper

मीडिया से नाराज नरगिस ने कहा, ''फिल्‍मी हस्तियों के पर्सनल लाइफ को न टटोलें''

Updated at : 18 Nov 2014 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
मीडिया से नाराज नरगिस ने कहा, ''फिल्‍मी हस्तियों के पर्सनल लाइफ को न टटोलें''

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नरगिस फाखरी का कहना है कि फिल्‍मी हस्‍तियों की भी पर्सनल लाईफ है वे भी निजता और गोपनीयता के हकदार है. मीडिया की ओर से लगातार अपने रिश्‍ते के बारे में सवाल पूछे जाने से नरगिस नाराज है. वे चाहती है कि पर्सनल लाईफ को पर्सनल ही रखा जाना चाहिए. नरगिस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नरगिस फाखरी का कहना है कि फिल्‍मी हस्‍तियों की भी पर्सनल लाईफ है वे भी निजता और गोपनीयता के हकदार है. मीडिया की ओर से लगातार अपने रिश्‍ते के बारे में सवाल पूछे जाने से नरगिस नाराज है. वे चाहती है कि पर्सनल लाईफ को पर्सनल ही रखा जाना चाहिए.

नरगिस ने फिल्‍म ‘रॉकस्‍टार’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. नरगिस के बारे में ये अफवाह उडी थी कि उनका अभिनेता और फिल्‍म निर्माता उदय चोपडा के साथ उनका अफेयर चल रहा है. रितिक रोशन के साथ भी उनका नाम जोडा गया. लेकिन नरगिस ने इन सभी बातों को नजरअंदाज किया.

नरगिस ने इन सभी उडती अफवाहों के बारे में बताया कि,’ मेरा मानना है जब आप इस लाइन में हो तो आपको ऐसी खबरों से रुबरु होना होगा. लेकिव वहीं इन खबरों को नजरअंदाज कर चलना ही समझदारी है.’

वहीं नरगिस ने आगे यह भी बताया कि,’ फिल्‍मी सितारों को भी गोपनीयता अच्‍छी लगती है. वे भी आम इंसान ही है. उनकी भी पर्सनल लाइफ है. किसी के साथ नाम जोडे जाने और झूठी अफवाहें फैलाने से फिल्‍मी कलाकारों को परेशानी होती है.’ अपनी पहली फिल्‍म ‘रॉकस्‍टार’ से नरगिस ने दर्शकों का दिल जीता था. दर्शकों ने रणबीर और नरगिस की जोडी को खासा पसंद किया था. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola