ePaper

पूरे शरीर पर ''अमिताभ'' नाम लिखे फैन का इलाज करवाना चाहते हैं अमिताभ

Updated at : 17 Nov 2014 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
पूरे शरीर पर ''अमिताभ'' नाम लिखे फैन का इलाज करवाना चाहते हैं अमिताभ

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और महानायक अमिताभ बच्‍चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीकू’ की शूटिंग के लिए कोलकाता में हैं. बिग बी अपने एक प्रशंसक की सहायता करने के इच्‍छुक हैं जिसने पूरे शरीर पर अमिताभ को नाम लिखा है. वहीं शूटिंग के दौरान अमिताभ ने उस दीवाने प्रशंसक से मुलाकात भी की. ‘पीकू’ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और महानायक अमिताभ बच्‍चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीकू’ की शूटिंग के लिए कोलकाता में हैं. बिग बी अपने एक प्रशंसक की सहायता करने के इच्‍छुक हैं जिसने पूरे शरीर पर अमिताभ को नाम लिखा है. वहीं शूटिंग के दौरान अमिताभ ने उस दीवाने प्रशंसक से मुलाकात भी की.

‘पीकू’ को लेकर अमिताभ खासा उत्‍साहित हैं. अमिताभ का मानना है कि नाम लिखने वाले इस व्‍यक्ति को कोई परेशानी है. उन्‍हें लगता है कि वो बीमार हैं और उसे मदद की जरूरत है. वे उस व्‍यक्ति की मदद करना चाहते हैं.

वहीं अमिताभ ने अपने ब्‍लॉग पर लिखा कि, ‘ मैंने भीड में उसे देख लिया था, उसकी हरकते मेरा ध्‍यान अपनी ओर खींच रही थी. लेकिन मैं वहां जा नहीं पाया सुरक्षा व्‍यवस्‍था बहुत कडी थी. अमिताभ ने कहा कि वे उसके बारे में जानकारियां इकट्ठा करना चाहते हैं. वे उसके इलाज में भी उसकी मदद करना चाहते हैं.

अमिताभ इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आयेंगी. अमिताभ ने शूटिंग के तस्‍वीरें भी शेयर की है. कोलकाता उन्‍हें पसंद है इसलिए वे वहां अपनी पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola