कल्कि बोली, फिल्मकार विशाल भारद्वाज के साथ करना चाहती है काम

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कल्कि कोचलीन का कहना है कि वो मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज के साथ काम करना चाहती है. उनका मानना है कि विशाल बेहद प्रतिभाशाली व्यक्ति है. कल्कि अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ में नजर आयेंगी. फिल्म में सैफ अली खान और गोविंदा भी नजर आयेंगे. कल्कि ने कहा कि,’ मैं विशाल […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कल्कि कोचलीन का कहना है कि वो मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज के साथ काम करना चाहती है. उनका मानना है कि विशाल बेहद प्रतिभाशाली व्यक्ति है. कल्कि अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ में नजर आयेंगी. फिल्म में सैफ अली खान और गोविंदा भी नजर आयेंगे.
कल्कि ने कहा कि,’ मैं विशाल की बहुत बडी प्रशंसक हूं. मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं. उनकी फिल्म कमर्शियल और गैर-पारंपरिक फिल्में बनाते है. मुझे उनकी फिल्में बेहद पसंद है. मैं चाहती हूं कि कभी मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला. मेरा मानना है कि वे बेहद प्रतिभाशाली व्यक्ति है.’
वहीं कल्कि ने आगे यह भी बताया कि,’ ऐसा नहीं है कि मुझे मुख्य भूमिका ही फिल्म में मिले. वह नहीं मिली तो भी चलेगा. मैंने कई ऐसी फिल्में की है जो सफल नहीं हुई. लेकिन मायने यह रखता है कि फिल्म में दर्शकों ने आपको कितना पसंद किया. वो ज्यादा महत्वपूर्ण है.’
‘हैप्पी एंडिंग’ 21 नवंबर का सिनेमाघरों में आ रही है. वहीं कल्कि इनदिनों मौत पर कॉमेडी नाटक लिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




