ePaper

गोविंदा बोले, आज के कलाकारों का काम ज्‍यादा मुश्किल...

Updated at : 14 Nov 2014 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
गोविंदा बोले, आज के कलाकारों का काम ज्‍यादा मुश्किल...

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इनदिनों अपनी दोनों फिल्‍में ‘किल दिल’ और ‘हैप्‍पी एंडिंग’ दोनों को लकर खासा उत्‍साहित है. फिल्‍म ‘किल दिल’ 14 नवंबर यानि आज रिलीज हो चुकी है. गोविंदा का कहना है कि,’ आज के कलाकारों को काम ज्‍यादा मुश्किल है. वहीं गोविंदा को फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुडे तीन साल हो गये है.’ गोविंदा […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इनदिनों अपनी दोनों फिल्‍में ‘किल दिल’ और ‘हैप्‍पी एंडिंग’ दोनों को लकर खासा उत्‍साहित है. फिल्‍म ‘किल दिल’ 14 नवंबर यानि आज रिलीज हो चुकी है. गोविंदा का कहना है कि,’ आज के कलाकारों को काम ज्‍यादा मुश्किल है. वहीं गोविंदा को फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुडे तीन साल हो गये है.’

गोविंदा ने आगे बताया कि,’ आजकल के कलाकारों को बहुम मेहनत करनी पडती है. हमने कभी इतनी मेहनत नहीं की. हमें तो बस एक्टिंग करनी पडती थी. लेकिन अभी तो आपको कंप्‍लीट पैकेज होना पडेगा. हमें पहले अपना ध्‍यान खुद ही रखना पडता था लेकिन अभी के कलाकार खुद ही बेहद जिम्‍मेदार हो गये है.’

गोविंदा के साथ फिल्‍म ‘किल दिल’ में रणवीर कपूर, परिणिति चोपडा और अली जफर मुख्‍य भूमिकाओं में है. गोविंदा फिल्‍म में निगेटिव किरदार में नजर आयेंगे. फिल्‍म के गानों और गोविंदा के डांस ने पहले ही दर्शकों के दिलों को छुआ है. वहीं रणवीर को कटोरा कट हेयरस्‍टाइल दर्शकों को पसंद आएगा.

रणवीर और परिणिति दर्शकों को पसंद आ रही है. दोनों की जोडी का तारीफ डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने भी की थी. वहीं परिणिति इस फिल्‍म के बाद एक लंबे ब्रेक पर जाना चाहती है. लेकिन इससे पहले वो फिल्‍म के प्रति दर्शकों का रिस्‍पांस देखना चाहती है. इसके बाद वे कुछ दिन के लिए फिल्‍मों से छट्टी लेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola