ePaper

किंग खान के साथ जब भी काम किया अच्‍छा लगा-सैफ अली खान

Updated at : 13 Nov 2014 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
किंग खान के साथ जब भी काम किया अच्‍छा लगा-सैफ अली खान

बॉलीवुड के अभिनेता और फिल्‍म निर्माता सैफ अली खान का कहना है कि उन्‍होंने जब भी अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम किया तो उन्‍हें अच्‍छा लगा. वे उनकी इज्‍ज्‍त भी करते है. उनके साथ काम करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है. खबरें आ रही थी कि सैफ शाहरुख के साथ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के अभिनेता और फिल्‍म निर्माता सैफ अली खान का कहना है कि उन्‍होंने जब भी अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम किया तो उन्‍हें अच्‍छा लगा. वे उनकी इज्‍ज्‍त भी करते है. उनके साथ काम करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है.

खबरें आ रही थी कि सैफ शाहरुख के साथ काम करना नहीं चाहते. वे किसी भी बडे कलाकार की मौजूदगी में दूसरी भूमिका निभाना नहीं चाहते. वे अपने खुद के प्रोडक्‍शन हाउस में मुख्‍य भूमिका निभाना चाहते है. उनकी बारे में आई खबरों को सुनकर वे निराश है.

सैफ का कहना है कि,’ शाहरुख एक अच्‍छे इंसान है. उनके लिए मेरे मन में कोई कटु भावना नहीं है. मैं उनकी दिल से इज्‍जत करता हूं. उनके साथ फिल्‍मफेयर अवार्ड की मेजबानी हो या फिर फिल्‍म ‘कल हो न हो’ की शूटिंग काम करके मजा आया. वे एक दिलचस्‍प इंसान है.’

44 वर्षीय सैफ ने बताया कि उनके और शाहरुख के बारे में जो भी खबरें आ रही है उनसे वो परेशान हो चुके है. उन्‍होंने कभी भी शाहरुख को लेकर कुछ नहीं कहा. सैफ फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी एंडिंग’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. फिल्‍म में सैफ के साथ गोविंदा भी मुख्‍य भूमिका में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola