….तो डिंपल गर्ल के कैरियर की यह बन गयी बड़ी सीख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

उतार-चढ़ाव हर इनसान की जिंदगी में आते हैं. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए उनकी जिंदगी और कैरियर का उतार-चढ़ाव समान्य बात है. उनका कहना है कि धैर्य रख कर मुश्किल दौर से सफलतापूर्वक निकला जा सकता है. दीपिका ने कहा, ‘एक अभिनेत्री होने के नाते आपको हर तरह के हालात का सामना करना पड़ता है. […]
विज्ञापन
उतार-चढ़ाव हर इनसान की जिंदगी में आते हैं. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए उनकी जिंदगी और कैरियर का उतार-चढ़ाव समान्य बात है. उनका कहना है कि धैर्य रख कर मुश्किल दौर से सफलतापूर्वक निकला जा सकता है. दीपिका ने कहा, ‘एक अभिनेत्री होने के नाते आपको हर तरह के हालात का सामना करना पड़ता है.
आज मेरा कैरियर अच्छा जा रहा है, लेकिन बीते समय में मैंने मुश्किल दौर भी देखा है, जब मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं और उस दौरान काफी कुछ सीखा भी है. मैंने यह सीखा है कि जो भी हो, आप जो कुछ भी करें, लेकिन धैर्य रखने से सब कुछ सही होता है.’ दीपिका ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में दोहरी भूमिका के साथ कदम रखा था. उनकी हालिया प्रदर्शित ‘हैप्पी न्यू इयर’ काफी सफल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










