जानिए ”तेवर” कि लिए कौन सी खास ट्रेनिंग ले रहे अर्जुन कपूर

कई अभिनेता ऐसे होते है जो अपने प्रशंसकों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते है. ऐसा ही कुछ इनदिनों अर्जुन कपूर कर रहें है. जी हां वे अपने दर्शकों के लिए कबड्डी सीख रहें है. वे अपनी आगामी फिल्म ‘तेवर’ मेंकबड्डीखेलते नजर आयेंगे. इससे पहले जॉन फुटबॉल खेलते दिखाई दिये थे और […]
कई अभिनेता ऐसे होते है जो अपने प्रशंसकों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते है. ऐसा ही कुछ इनदिनों अर्जुन कपूर कर रहें है. जी हां वे अपने दर्शकों के लिए कबड्डी सीख रहें है. वे अपनी आगामी फिल्म ‘तेवर’ मेंकबड्डीखेलते नजर आयेंगे. इससे पहले जॉन फुटबॉल खेलते दिखाई दिये थे और प्रियंका बॉक्सिंग करते नजर आई थी.
अमित शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म आजकल सुर्खियों में है. फिल्म में अर्जुन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में है. वहीं बोनी कपूर और संजय कपूर फिल्म के निर्माता है.
फिल्म में एक कबड्डी सीन के लिए अर्जुन कपूर को शूट से पहले 25 दिनों की खास ट्रेनिंग दी गई थी. जबकि कबड्डी का मैदान बोनी कपूर के ऑफिस के बाहर ही बनाया गया था. जहां कबड्डी प्लेयरर्स 25 दिनों तक अर्जुन को ट्रेनिंग दिया करते थे. अर्जुन ने भी मन लगाकर कबड्डी सीखी.
यह फिल्म 9 जनवरी 2015 को सिनेम���घरों में आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










