ePaper

बर्थडे बॉय शाहरुख ने पूरी की फैंस की ''मन्‍नत''

Updated at : 03 Nov 2014 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
बर्थडे बॉय शाहरुख ने पूरी की फैंस की ''मन्‍नत''

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान ने अपना 49वां जन्‍मदिन मनाया. उन्‍होंने अपने बंगले ‘मन्‍न्‍त’ पर मीडिया वालों को खासतौर पर बुलाया था और मीडिया के साथ केक काटा. साथ ही उन्‍होंने मीडिया वालों को धन्‍यवाद भी दिया और कहा कि आप मेरे जन्‍मदिन को और खास बना देते है. इस मौके पर शाहरुख ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान ने अपना 49वां जन्‍मदिन मनाया. उन्‍होंने अपने बंगले ‘मन्‍न्‍त’ पर मीडिया वालों को खासतौर पर बुलाया था और मीडिया के साथ केक काटा. साथ ही उन्‍होंने मीडिया वालों को धन्‍यवाद भी दिया और कहा कि आप मेरे जन्‍मदिन को और खास बना देते है. इस मौके पर शाहरुख ने अपने करोडों फैंस का भी धन्‍यवाद किया है.

उनका कहना है कि,’ फैंस के प्‍यार ने मुझे यहां तक पहुंचाया है. उनके इस प्‍यार के लिए मैं दिल से उनका धन्‍यवाद करते है. फैंस और खुदा ने मेरी ख्‍वाहिश को पूरा किया है.’ वहीं शाहरुख ने अपने बंगले की बालकोनी में आकर अपने प्रशंसकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया. उनकी एक झलक पाने के लिए दर्शक उनके बंगले के बाहर खडे थे.

शाहरुख के बंगले मन्‍नत पर कल रात जश्‍न का दौर जारी था. उनके मित्र उन्‍हें बधाईयां दे रहें थे. सुबह से ही उनके फैंस शाहरुख-शाहरुख से अपनी आवाज को बुलंद कर रहें थे और ये कह रहें थे कि वो एकबार बाहर आये और अपनी एक झालक उनका दिखाये. शाहराख की खुशी देखते ही बन रही थी. फैंस के इस प्‍यार से वे सराबोर नजर आ रहें थे.

एक तरफ तो फैंस का इतना प्‍यार और वहीं दूसरी तरफ उनकी हालिया रिलीज फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ की धमाकेदार कमाई से वे बेहद खुश है. दर्शकों ने उनकी इस फिल्‍म को काफी सराहा है. उन्‍होंने अपनी सफलता को श्रेय महिलाओं को भी दिया. श्रीदेवी, गौरी खान, अनुष्का शर्मा और फराह खान जैसी महिलाओं ने उनकी कामयाबी में उनका साथ दिया है. फिल्‍म ने रिलीज होने के दिन से ही कई रिकॉर्ड तोडे है.

पिछले कूछ सालों से शाहरुख अपना बर्थडे अपने परिवार वालों और मीडिया वालों के साथ मनाते है. साथ ही उनके करीबी दोस्‍त भी इस आयोजन में शामिल होते है. शाहरुख अपनी फैमिली को बहुत महत्‍व देते है और वे उनके लिए पूरा समय निकालते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola