”जिद” में प्रियंका चोपडा की कजिन का बोल्ड अवतार दे��ें तसवीरें

Updated:
विज्ञापन
”जिद” में प्रियंका चोपडा की कजिन का बोल्ड अवतार दे��ें तसवीरें

बॉलीवुड के जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपडा की कजन परिणीति चोपड़ा तो पर्दे पर अपना जलवा बिखेर चुकी है. वहीं अब उनकी एक और कजन मनारा उर्फ बार्बी हांडा सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी हैं.वे एरॉटिक थ्रिलर ‘जिद’ के साथ मनारा अपनी बॉलीवुड पारी शुरू करने जा रही हैं. विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपडा की कजन परिणीति चोपड़ा तो पर्दे पर अपना जलवा बिखेर चुकी है. वहीं अब उनकी एक और कजन मनारा उर्फ बार्बी हांडा सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी हैं.वे एरॉटिक थ्रिलर ‘जिद’ के साथ मनारा अपनी बॉलीवुड पारी शुरू करने जा रही हैं.

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में मनारा ने जमकर बोल्‍ड सीन दिये है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस एक्ट्रेस ने अपनी पहली ही फिल्म में हॉट सीन्स के मामले में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है. वे अपने बोल्‍ड अंदाज के कारण दर्शकों के बीच प्रशंसा बटोर रही है.

फिल्‍म में मनारा के अलावा करनवीर शर्मा और श्रद्धा दास भी मुख्‍य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. मनारा ने मुंबई में आने से पहले फैशन डिजाइनिंग और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है.

उन्होंने इस बात से भी इनकार नहीं किया है कि उनकी कजन प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में उनकी मदद कर रही हैं. वहीं मनारा ने ‘ज़िद’ फिल्म में कास्टिंग किए जाने से पहले तकरीबन पांच राउंड ऑडिशंस के पार किए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola