ePaper

अब टाइगर श्रॉफ होंगे करण के ''स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर''!

Updated at : 30 Oct 2014 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
अब टाइगर श्रॉफ होंगे करण के ''स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर''!

जानेमाने निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने लगभग एक साल पहले ही ये ट्वीट कर दिया था कि फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ का सीक्‍वल बनायेंगे. अब वे इसके लिए तैयार है और खास बात यह है कि इसबार उनके स्‍ट्रडेंट यानि फिल्‍म में लीड रोल में टाईगर श्रॉफ हा सकते है. इनके अलावा और कौन-कौन होगें […]

विज्ञापन

जानेमाने निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने लगभग एक साल पहले ही ये ट्वीट कर दिया था कि फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ का सीक्‍वल बनायेंगे. अब वे इसके लिए तैयार है और खास बात यह है कि इसबार उनके स्‍ट्रडेंट यानि फिल्‍म में लीड रोल में टाईगर श्रॉफ हा सकते है. इनके अलावा और कौन-कौन होगें इसका खुलासा नहीं किया गया है.

करण जौहर ने एक इंटरव्‍यू के दौरान बताया कि,’ मैंने टाइगर से मुलाकात की है. उन्‍हें फिल्‍म में लेने की बात मैंने कही. इससे टाइगर को कोई ऐतराज नहीं है और वे भी तैयार है.’

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेमा जेकी श्रॉफ के बेटे है. टाइगर ने फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत की थी. टाइगर को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. टाइगर एक अच्‍छे अभिनेता के अलावा एक बहुत ही अच्‍छे डांसर भी है.

फिल्‍म की शूटिंग शुरू होने भी अभी काफी वक्‍त है क्‍योंकि टाइगर अभी दो फिल्‍में कर रहें है. वे उनकी शूटिंग में व्‍यस्‍त है. करण की फिल्‍में तो हमेशा ही दर्शकों को बंहद पसंद आती है.उन्‍होंने कई हिट फिल्‍में दी है. इस बार वे टाइगर के साथ काम करनेवाले है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola