सदाशिव अमरापुरकर अस्पताल में भर्ती,हालत अभी भी नाजुक

जानेमाने मराठी और हिंदी फिल्मों के अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर पिछले कुछ हफ्तों से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं. उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था. फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.फिलहाल उनकी हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. उन्हें आईसीयू में रखा गया है. […]
जानेमाने मराठी और हिंदी फिल्मों के अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर पिछले कुछ हफ्तों से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं. उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था. फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.फिलहाल उनकी हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. उन्हें आईसीयू में रखा गया है.
सदाशिव ‘अर्द्धसत्य’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘हुकूमत’, ‘आखिरी रास्ता’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘सड़क’, ‘आंखें’, ‘दुश्मन’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘कुली नंबर वन’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. वह मराठी सिनेमा में भी अभिनय कर चुके हैं.
64 वर्षीय अमरापुर ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव भूमिकाओं में नजर आते थे. गोविंद निहलानी की फिल्म अर्घ सत्य से उनके काम को सराहा गया. हिदीं फिलमों में भी उनके रोल को सराहना मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










