पापा के साथ एड में नजर आएंगी दीपिका

Updated:
विज्ञापन
पापा के साथ एड में नजर आएंगी दीपिका

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ एक ऐड में नजर आनेवाली है. पहले तो दीपिका के पापा ने शूट करने के लिए मना कर दिया था क्‍योंकि उन्‍हें कैमरा फेस करने में शर्म आ रही थी. लेकिन दीपिका की जिद के आगे वे मान ही गए. कुछ ही […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ एक ऐड में नजर आनेवाली है. पहले तो दीपिका के पापा ने शूट करने के लिए मना कर दिया था क्‍योंकि उन्‍हें कैमरा फेस करने में शर्म आ रही थी. लेकिन दीपिका की जिद के आगे वे मान ही गए. कुछ ही दिनों पहले ऐड की शूटिंग की गई है.

इससे पहले सोनम कपूर भी अभी हाल ही में अपने पिता अनिल कपूर के साथ एक ऐड में नजर आईं थी. आपको बता दें कि दीपिका और उनके पिता ने एक प्राइवेट बैंक के लिए यह प्रिंट एड शूट की है. अपने पापा को शूट के दौरान कंफर्टेबल होने के लिए दीपिका ने उनकी काफी हेल्‍प भी की.

इसके अलावा दीपिका इनदिनों अपने आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ के प्रमोशन में व्‍यस्‍त है. यह फिल्‍म 24 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में आ रहें है. फराह खान निर्देशित इस फिल्‍म में शाहरुख खान, अभिषेक बच्‍चन, विवान शाह,सोनू सूद और बोमन ईरानी भी मुख्‍य भूमिकाओं में है.

शाहरुख-दीपिका की जोडी इससे पहले फिल्‍म ‘ओम शांति ओम’ और ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ में दिखाई दी थी. दोनों ही फिल्‍मों ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. वहीं फराह खान सहित फिल्‍म की पूरी टीम फिल्‍म के प्रमोशन में व्‍यस्‍त है. दर्शकों ने फिल्‍म के गानों को बहुत पसंद किया है और अब वे फिल्‍म का इंतजार भी बेसब्री से कर रहें है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola