जैकलीन नजर आयेंगी ‘राम लखन’ की रीमेक में!
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म ‘राम लखन’ के रीमेक की घोषणा होते ही बॉलीवुड में कयास लगाये जा रहे थे कि इस फिल्म की स्टारकास्ट क्या होगी. अर्जुन कपूर को लखन के रोल के लिए साइन किये जाने के बीच खबर आ रही है कि जैकलीन फर्नांडिज को इस फिल्म के लिए साइन किया गया […]
विज्ञापन
सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म ‘राम लखन’ के रीमेक की घोषणा होते ही बॉलीवुड में कयास लगाये जा रहे थे कि इस फिल्म की स्टारकास्ट क्या होगी. अर्जुन कपूर को लखन के रोल के लिए साइन किये जाने के बीच खबर आ रही है कि ��ैकलीन फर्नांडिज को इस फिल्म के लिए साइन किया गया है.
जैकलीन की हालिया फिल्म ‘किक’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी मिली है. माना जा रहा है कि जैकलीन फिल्म में डिंपल कपाड़िया वाला किरदार निभाएंगी. खबर है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं. राम लखन बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है.
ऐसे में जैकलीन के कैरियर के लिए यह फिल्म बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. इस फिल्म को लेकर क्रेज का एक कारण और है, करण जौहर और रोहित शेट्टी जैसे हिट मशीन माने जाने वाले डायरेक्टर इस फिल्म के लिए एक साथ काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










