''एक्शन जैक्सन'' में सोनाक्षी को नया लुक

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी आगामी फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ में नए लुक में दर्शकों के सामने आनेवाली है. इससे पहले सोनाक्षी अपनी फिल्मों में ज्यादातर सलवार सूट या साडी में नजर आई है लेकिन इस बार वे ग्लैमरस लुक में इंट्री करेगी. इसमें सोनाक्षी काफी हॉट लग रही है. सोनाक्षी ने अपने नए […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी आगामी फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ में नए लुक में दर्शकों के सामने आनेवाली है. इससे पहले सोनाक्षी अपनी फिल्मों में ज्यादातर सलवार सूट या साडी में नजर आई है लेकिन इस बार वे ग्लैमरस लुक में इंट्री करेगी. इसमें सोनाक्षी काफी हॉट लग रही है.
सोनाक्षी ने अपने नए लुक में काले रंग का स्लीवलेस टॉप और काला शॉर्ट पहना हुआ है और कमर में एक चेक शर्ट बांधी हुई है. सोनाक्षी के बाल खुले हुए हैं और उन्होंने एक हैट लगा रखा है. इस ड्रैस में भी वह बेहद खूबसूरत लग रही है.
प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में है. साथ ही फिल्म में यामी गौतम, सोनू सूद, कुणाल रॉय कपूर और मनस्वी ममगई भी नजर आएंगी. मनस्वी ममगई इस फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने जा रही है.
इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में साथ नजर आए थे. इस फिल्म में संजय दत्त ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी. प्रभुदेवा से दर्शक मसाला फिल्मों की उम्मीद करते है. इस फिलम में दर्शकों को एक साथ एक टिकट में दो अजय देवगन देखने को मिलेंगे. फिल्म में अजय देवगन डबल रोल में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




