ePaper

चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना चाहते है फवाद

Updated at : 01 Oct 2014 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना चाहते है फवाद

फिल्‍म ‘खूबसूरत’ से अपने करियर की शुरुआत करनेवाले पाकिस्तानी अभिनेता और गायक फवाद खान एक ही तरह की भूमिकाएं नहीं करना चाहते. उनका कहना है कि वे दर्शकों के सामने कई नए किरदारों में सामने आना चाहते है. वे नई चुनौतियां का सामना करने के साथ-साथ अपना सिनेमाई ज्ञान बढ़ाने में यकीन रखते हैं. फिल्‍म […]

विज्ञापन

फिल्‍म ‘खूबसूरत’ से अपने करियर की शुरुआत करनेवाले पाकिस्तानी अभिनेता और गायक फवाद खान एक ही तरह की भूमिकाएं नहीं करना चाहते. उनका कहना है कि वे दर्शकों के सामने कई नए किरदारों में सामने आना चाहते है. वे नई चुनौतियां का सामना करने के साथ-साथ अपना सिनेमाई ज्ञान बढ़ाने में यकीन रखते हैं.

फिल्‍म खूबसूरत’ करने के बाद वे काफी खुश है. उनकी फिल्‍म को दर्शकों का अच्‍छा रिस्‍पासं मिला. फवाद का कहना है कि,’ दर्शकों के प्‍यार के कारण ही उनकी फिल्‍म हिट हुई है. मुझे फिल्‍म की कमाई से नहीं दर्शकों के प्रेम से मतलब है. सोनम कपूर के साथ काम करके काफी अच्‍छा लगा.’

फवाद अब लगातार आगे बढना चाहते है. वे अब एक नये लुक में दर्शकों के सामने आना चाहते है इसके लिए वे अपनी दाढी से शायद छुटकारा लें ले. कुछ समान विचारधारा वाले लोगों को लेकर एक फिल्म बनाना चाहता हूं. अपनी खुद की फिल्म बनाने के अलावा वह एक और बॉलीवुड फिल्म को तव्वजो दे रहे हैं.

फवाद ने फिल्‍म के बारे में बताते हुए कहा कि,’ नई फिल्‍म के लिए मुझसे बातचीत चल रही है. यह ‘खूबसूरत’ से बिल्कुल अलग होगी. इसमें मुझे आप एक नयं लुक में देखेंगे. दर्शकों के लिए मैं कुछ नया करना चाहता हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola