ePaper

हॉलीवुड में कुछ खास नजर नहीं आता : रितिक

Updated at : 26 Sep 2014 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
हॉलीवुड में कुछ खास नजर नहीं आता : रितिक

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेतारितिकरोशन का कहना है कि उन्‍हें हॉलीवुड में कुछ खास नजर नहीं आता. उन्‍हें हॉलीवुड से अभी तक तकरीबन पांच छह फिल्‍मों से ऑफर मिल चुका है लेकिन उन्‍हें कहानी ही पसंद नहीं आती. रितिक अपनी फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ को लेकर इनदिनों खासा व्‍यस्‍त है. रितिक ने बताया कि,’ मुझे हॉलीवुड से […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेतारितिकरोशन का कहना है कि उन्‍हें हॉलीवुड में कुछ खास नजर नहीं आता. उन्‍हें हॉलीवुड से अभी तक तकरीबन पांच छह फिल्‍मों से ऑफर मिल चुका है लेकिन उन्‍हें कहानी ही पसंद नहीं आती. रितिक अपनी फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ को लेकर इनदिनों खासा व्‍यस्‍त है.

रितिक ने बताया कि,’ मुझे हॉलीवुड से ऑफर आए लेकिन मुझे कोई स्‍ि‍क्रप्‍ट पसंद नहीं आई. मुझे कई सारे फिल्‍मों के ऑफर मिले है लेकिन कुछ खास नजर नहीं आता. फिल्‍म की कहानी दमदार नजर नहीं आती.’

रितिक की फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्‍म में रितिक के आपेजिट कैटरीना कैफ है. यह एक एक्‍शन मूवी है. इसमें रितिक ने जबरदस्‍त डांस किया है. वहीं सूत्रों के अनुसार कैटरीना ने भी कई खतरनाक स्‍टंटस खुद से किए है.

फिल्‍म का टाइटल सांग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इस फिलम में एक डॉयलाग हे जिसमें रितिक रोशन कैटरीना से कहते है कि मेरी जिप खोलो. कैटरीना इसे रोमांटिक अंदाज में लेती है. लेकिन दरअसल रितिक कैट को जिप खोलकर रिवॉल्‍वर निकालने के लिए कहते है और पीछे से आ रहें दूश्‍मनों को मारने के लिए कहते है.

इस फिल्‍म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहें है. फिल्‍म में कैट और रितिक का रोमांस भी देखने को मिलेगा. रितिक ने बताया था कि यह फिल्‍म उनकी लाइफ की सबसे आसान फिल्‍म है. इसकी शूटिंग करने से पहले उन्‍होंने अपनेआप को एक कमरे में बंद कर दिया था और बाहर आकर सब आसान हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola