ePaper

कार एक्‍सीडेंट में बाल-बाल बचे शिल्‍पा-राज,मारपीट का मामला आया सामने

Updated at : 26 Sep 2014 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
कार एक्‍सीडेंट में बाल-बाल बचे शिल्‍पा-राज,मारपीट का मामला आया सामने

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी और उनके पति बाल-बाल बचे. शिल्पा-राज जब अमृतसर के लिए रवाना हुए थे. दिल्ली नेशनल हाईवे-1 पर ऑप्ट्रा कार के साथ ओवरटेक करने को लेकर विवाद शुरू हो गया. ऑप्ट्रा कार में तीन युवक सवार थे जो एक निजी कंपनी में काम करते हैं और कंपनी के ही काम से अमृतसर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी और उनके पति बाल-बाल बचे. शिल्पा-राज जब अमृतसर के लिए रवाना हुए थे. दिल्ली नेशनल हाईवे-1 पर ऑप्ट्रा कार के साथ ओवरटेक करने को लेकर विवाद शुरू हो गया. ऑप्ट्रा कार में तीन युवक सवार थे जो एक निजी कंपनी में काम करते हैं और कंपनी के ही काम से अमृतसर गए थे. मोहाली लौटते हुए उनका विवाद शिल्पा राज के सिक्युरिटी काफिले के साथ हो गया.

घटना तब और ज्‍यादा बढ गई जब राज-शिल्‍पा के सुरक्षाकर्मियों ने उनकी गाडी में तोड-फोड करना शुरू कर दिया. हालांकि इस घटना के बाद राज और शिल्‍पा मीडिया से बचते रहें. शिल्‍पा ने इस बारे में बस इतना ही कहा कि,’ वो आदमी इतना रफ ड्राइविंग कर रहा था. हमारी गाडी टकराते-टकराते बची. देवी मां की कृपा हमारे उपर है. हमारी मां पर पूरी आस्‍था है. यह घटना बहुत ही डरावनी थी. पंजाब में लोग सही से ड्राइव नहीं करते.’

आपको बतों दें कि ऑप्ट्रा कार में सवार तीन युवक भी कैमरे के सामने कुछ बोलने से बचते रहे. वहीं पुलिस ने मामला सडक दुर्घटना का लगता है कहकर जांच के लिए जुट गई और कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

फिलहाल इनदिनों शिल्‍पा अपने पति राज के साथ उनके कारोबार में हाथ बटा रही है. फिल्‍म में आने के बारे पूछने पर उन्‍होंने बताया कि वह कमबैक करेगी लेकिन अभी वे थोडा व्‍यस्‍त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola