अंतिम सांस तक दर्शकों के लिए फिल्म करेंगे रितिक

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रितिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन के नक्शेकदम पर चलना चाहते है. रितिक अब एक्टिंग के साथ-साथ मौका मिलने पर फिल्म निर्माण भी करना चाहते है. उनके पिता एक सफल फिल्म निर्देशक-निर्माता हैं. वह ‘कहो ना…प्यार है’ और ‘क्रिश’ श्रृंखला की फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. दिलचस्प बात यह है […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रितिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन के नक्शेकदम पर चलना चाहते है. रितिक अब एक्टिंग के साथ-साथ मौका मिलने पर फिल्म निर्माण भी करना चाहते है. उनके पिता एक सफल फिल्म निर्देशक-निर्माता हैं. वह ‘कहो ना…प्यार है’ और ‘क्रिश’ श्रृंखला की फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.
दिलचस्प बात यह है कि राकेश ने अपनी दोनों ही फिल्मों में रितिक को बतौर अभिनेता ले चुके है. फिल्में बॉक्स आफिस पर सफल रही थी.
रितिक का कहना है कि,’ मैं जब तक जिउंगा लोगों के हित में काम करता रहूंगा. मेरी सेवा अंतिम सांस तक चलेगी. में इतना कह सकता हूं मौका मिलने पर फिल्म निर्माण भी करूंगा.’
रितिक फिल्म निर्माण को एक ‘कठिन’ प्रक्रिया मानते है. उनका कहना है कि,’ फिल्म निर्माण करना आसान नहीं है. इसके लिए दर्शकों को ध्यान में रखना होता है. फिल्म ऐसी होनी चाहिए जो दर्शकों को पसंद आए.’
फिलहाल रितिक अपनी आगामी फिल्म ‘बैंग-बैंग’ को लेकर खासा उत्साहित है. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म में कैटरीना कैफ भी है. इस फिल्म में रितिक और कैटरीना के एक्शन का जबरदस्त निचोड दिखाया गया है. इसके अलावा रितिक ने माइकल जेक्सन की तरह डांस करते नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










