‘खूबसूरत’ के प्रचार के लिए वाघा सीमा पहुंचे फवाद-सोनम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2014 10:02 AM
अटारी : फवाद खान और सोनम कपूर अपनी फिल्म ‘खूबसूरत’ का प्रचार करने के लिए वाघा सीमा पर बीटिंग रिटरीट समारोह में शरीक हुए. इन कलाकारों की मौजूदगी ने न सिर्फ भारतीय सैनिकों के बल्कि उनके पाकिस्तानी समकक्षों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखेरे, जो उनकी एक झलक पाने को लेकर बेताब थे. सोनम :29: […]
अटारी : फवाद खान और सोनम कपूर अपनी फिल्म ‘खूबसूरत’ का प्रचार करने के लिए वाघा सीमा पर बीटिंग रिटरीट समारोह में शरीक हुए.
इन कलाकारों की मौजूदगी ने न सिर्फ भारतीय सैनिकों के बल्कि उनके पाकिस्तानी समकक्षों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखेरे, जो उनकी एक झलक पाने को लेकर बेताब थे. सोनम :29: और 32 वर्षीय पाकिस्तानी अभिनेता ने पाकिस्तानी रेंजर्स से हाथ मिलाया.
फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है. जहां सोनम को इस फिल्म से काफी उम्मीद है वहीं बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता फवाद को भी फिल्म के हिट होने का इंतजार है.
अब देखना है कि इन दोनों की जोड़ी कितना कमाल कर पाती है. फिल्म के गाने लागों की जुबान पर चढ़ चुके हैं. गाना इंजन की सीटी लोगों को काफी पसंद आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










