”बैंग बैंग” में कैट ने किए खुद से किए कई खतरनाक स्टंट्स

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ का एक धमाकेदार लुक फिल्म ‘बैंग-बैंग’ में आपके सामने आनेवाला है. वहीं रितिक रोशन भी इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में कैटरीना के एक्शन जबरदस्त रोमांचित करनेवाला है. इन एक्शंस को करने के लिए कटरीना को अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ का एक धमाकेदार लुक फिल्म ‘बैंग-बैंग’ में आपके सामने आनेवाला है. वहीं रितिक रोशन भी इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं.
फिल्म में कैटरीना के एक्शन जबरदस्त रोमांचित करनेवाला है. इन एक्शंस को करने के लिए कटरीना को अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना पड़ा है और उन्होंने दांतों तले उंगलियां दबा देने वाले एक्शन को किया है.
कैटरीना फिल्म में सीबॉब के साथ एक्शन कर रही हैं. ऐक्शन को अंजाम देने से पहले कटरीना ने इसके लिए दो दिन की प्रैक्टिस की. इसके साथ-साथ फिल्म में कैटरीना का हॉट ओर सेक्सी अवतार भी दर्शकों को लुभाएगा.
‘बैंग बैंग’ 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने प्रोड्यूस और सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का दर्शकों को भी खासा इंतजार है. रितिक के डांस फैंस को के लिए इसमें डांस का भी भरपूर तडका है.
वहीं कैटरीना ने रितिक के साथ डांस करने को बेहद चुनौतीभरा बताया है. उनका कहना है कि ,’वो बहुत ही बेहतरीन डांसर है और उनके साथ डांस करने में मुझे बहुत असहजता महसूस हो रही थी. लेकिन रितिक ने मेरी बहुत हेल्प की.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










